पुणे सिर्फ इतिहास और नौकरी के लिए नहीं, बल्कि घूमने के लिए भी बहुत अच्छा है.
इसके अलावा, यहाँ हमें पुराणे से लेकर नये तक सारी संस्कृति देखने को मिलती है।
- शनिवार वाड़ा
इसने सबसे पहले तो आता है पेशवाई काल में बनाया हुआ एक किला, शनिवार वाड़ा.
इसके अलावा, पेशवाओं द्वारा निर्मित यह किला एक पर्यटक आकर्षण बन चुका है.
इसके इतिहास और कुदाल से बनाया गया यह महल बहुत दिलचस्प है,
और इसके बारे में सबसे दिलचस्प कहानी यह है कि ये भूतिया कहानी को पता लगाने के लिए भी बहुत लोग आते हैं.

- आगाखान महल
उसके बाद पुणे के सबसे आकर्षणों में से एक आगाखान महल है
जिसका निर्माण भारतीय तत्वो और यूरोपीय शैलियों का मिश्रण है.
इसके अलावा महल एक हरे भरे बगीचे और हरे भरे पेडोसे घिरा हुआ है
जिसे एक शांतिपूर्ण वातावरण तैयार करता है.
इसके अंदर महात्मा गांधी और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की कुछ यादें और उसकी कलाकृति बनी हुई है.

- सिंहगढ़ किला
पुणे से लगभाग 30 किलोमीटर दूर सिंहगढ़ किला जो कि मराठों के इतिहास की याद दिलाता है
इसके अलावा किले के अंदर शिव जी और हनुमान जी का मंदिर भी बनाया हुआ है।
ये किला ट्रेकिंग के लिए भी प्रसिद्ध है जहां लोग चुटियों के दिन घुमने के लिए जाते हैं.
इसके साथ ही, यहां खाने के लिए हमें यहां के स्थानीय स्नैक्स जैसे कि पानीपुरी शेवपुरी मिसल पाव
और पिठला भाकरी मिलेगी जो पर्यटकों के बीच प्रसिद्ध है।

- खड़कवासला बांध
सबके बाद आता है एक ऐसी जगह जहां पानी के साथ बैठकर हम आनंद ले सकते हैं वह है खड़कवासला बांध.
इसके अलावा, ये बांध मुथा नदी के ऊपर बना हुआ है जो पुणे शहर को पानी देता है. बारिश के मौसम में यहां आके प्रकृति का नजारा आनंद लेने के लिए, तो बात ही अलग है.
इसके अलावा ये जगह शांति आराम करो और परिवार के साथ समय बिताने के लिए अच्छी है.

- घोराडेश्वर मंदिर
पुणे से तालेगांव की तरफ एक शिवजी का मंदिर आता है उसका नाम है घोरावाडेश्वर मंदिर.
इसके अलावा, वहां का सूर्योदय इतना प्रसिद्ध है कि लोग छुट्टी के दिन भी जल्दी उठके ये नजारा देखने के लिए जाते हैं.
इसके बाद वाहा जाके सबसे पहले ही हमें चाय और नाश्ते की दुकान मिलती है अगर करना है तो वो करके हम ऊपर चढ़ने के लिए तैयार हो सकते हैं।
ऊपर जाने के लिए हमने दो रास्ते हैं. एक तो है स्टेप्स का जो लगभग 100 से 150 स्टेप्स चढ़के हम आराम से ऊपर जा सकते हैं
दूसरी तरफ आता है पहाड़ चढ़के पहाड़ के रास्ते में बहुत मजा आता है.
इसके बाद ऊपर जाकर हमें एक गुफा के अंदर शिव जी का एक बड़ा सा मंदिर मिलेगा. वहां अंदर जाकर इतनी शांति मिलती है कि पहाड़ चढ़ने का भी कुछ नहीं लगता.
![IMG_20250328_130921[1]](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/to_webp,q_glossy,ret_img,w_770,h_350/https://historicalworld.in/wp-content/uploads/2025/03/IMG_20250328_1309211-1024x465.jpg)

