म्यानमार के बारे में
म्यानमार पहले इसे बर्मा बोलते थे.
100 से अधिक जातीय समूहों वाला एक दक्षिण-पूर्व एशियाई देश है,
जिसकी सीमा भारत, बांग्लादेश, चीन, लाओस और थाईलैंड से मिलती है.
इसके अलावा, यांगून पहले इसे रंगून बोलते थे, देश का सबसे बड़ा शहर है.
म्यानमार की जनसंख्या लगभग 55 मिलियन है. इसके अलावा, म्यानमार प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध है,
जिसमें शामिल हे खनिज, हाइड्रोकार्बन और लकड़ी शामिल हैं, साथ ही इसकी मिट्टी भी अत्यंत उपजाऊ है.
हाल ही में दो झटके बताए गए उनसे सबसे बड़े भूकंप की तीव्रता 7.7 थी जो की बहुत बड़ी हे
और इस भूकंप की गहराई करीब 10 किलोमीटर/6 मील थी.
संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने कहा कि शुक्रवार को मध्य म्यानमार में भूकंप आया.

28 मार्च को म्यानमार में भूकंप आया था, इसका प्रभाव विशेष रूप से जीवित प्राणियों पर क्या पड़ा.
इसके बाद,अधिकारी ने कहा कि म्यानमार की राजधानी में भूकंप के बाद एक बड़ा अस्पताल ‘सामूहिक दुर्घटना क्षेत्र’ बन गया है.
इसके अतिरिक्त इस भूकंप के कारण म्यानमार में इमारतें और पुराने पुल नष्ट हो गए और रहने योग्य भी नष्ट हो गए जिससे
बाद में लोगों को बहुत नुकसान पहुंचा.
म्यानमार में आए दो भूकंपों में अब तक कम से कम 25 लोगों की मौत हो चुकी है जब की कई लोग घायल बताए जा रहे हैं.
भूकंप से न केवल म्यानमार प्रभावित हुआ बल्कि पड़ोसी देशों, विशेषकर बैंकॉक को भी नुकसान पहुंचा।
बैंकॉक में कुछ मेट्रो और लाइट रेड सुविधाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया.
इसके परिणामस्वरूप, भूकंप के कारण राजधानी नेपीता में कुछ घर नष्ट हो गए। इसके साथ ही, भूकंप से धार्मिक स्थल क्षतिग्रस्त हो गए, और कुछ हिस्से ज़मीन पर गिर गए। इसके अतिरिक्त, कुछ घर भी नष्ट हो गए।
इससे पहले, 26 दिसम्बर 2004 को हिंद महासागर में आए भूकंप के कारण आई सुनामी के परिणामस्वरूप म्यानमार में 90 लोगों की मृत्यु हुई थी।
हालांकि, कुछ अनुमानों के अनुसार यह संख्या 400 से 600 तक थी।



